नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, लोगन को टी-20 डेब्यू मैच पड़ा महंगा….

विश्व कप क्वालीफायर 2023 में 26 जून को नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने भी दमदारी से लक्ष्य पीछा किया और 374 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर तक गया और नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर लोगन वैन बीक ने बल्ले से कमाल करते हुए 6 गेंदों में 30 रन कूट डाले। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने गेंद से कहर बरपाया और सुपर ओवर में कैरिबियाई बल्लेबाजों को 8 रन पर ढेर किया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कौन है लोगन वैन बीक, जिन्होंने सुपर ओवर में नीदरलैंड्स को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

न्यूजीलैंड में जन्में है लोगन वैन बीक

भले ही लोगन नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका होमटाउन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में है। उन्होंने अंडर-19 में कीवी टीम की तरफ से खेला है और न्यूजीलैंड ए टीम की तरफ से पिछले साल अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले है। जब से न्यूजीलैंड सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया तब से वह नीदरलैंड्स के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज के लिए खेलते थे लोगन वैन बीक के दादा

वैन बीक के परिवार का क्रिकेट से पहले से ही नाता रहा है। उनके दादा भी क्रिकेटर रहे, जिनहोंने दो देशों की तरफ से क्रिकेट खेला। लोगन वैन के दादा का नाम सैमी गुल्लीन है, जो त्रिनिदाद में पैदा हुए थे। उनके दादा ने पहले वेस्टइंडीज की तरफ से खेला और बाद में वह न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने लगे। 1956 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच विजेता टीम के रियल हीरो गुल्लीन रहे।

लोगन के लिए टी-20 डेब्यू मैच साबित हुआ महंगा

बता दें कि लोगन वैन बीक ने टी-20 डेब्यू में 1 ओवर में 0/21 का स्पैल डाला। जब लोगन ने अपना टी20 डेब्यू किया था तब प्रोटियाज बल्लेबाजी लाइनअप में एबी डिविलियर्स, रिचर्ड लेवी, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी और एल्बी मोर्कल जैसे बड़े नाम मौजूद थे। इस एक ओवर में कुल 21 रन खर्च किए गए।

लोगन ने रजत पाटीदार और रुतुराज गायकवाड़ को बनाया अपना शिकार

लोगन ने न्यूजीलैंड ए और नीदरलैंड्स के लिए क्रिकेट खेला और साल 2022 में न्यूजीलैंड ए टीम ने जब भारत का दौरा किया तब 3 अनऑफिशियल वनडे और एक टेस्ट मैच इंडिया एक के साथ खेला। इनमें से एक टेस्ट मैच में वैन बीक ने आरसीबी स्टार रजत पाटीदार को बेंगलुरु में आउट किया और बाद में वनडे में सीएसके स्टार रुतुराज गायकवाड़ का विकेट चटकाया।

एबी डीविलियर्स को आउट कर उन्होंने लिया अपना पहला इंटरनेशनल विकेट

बता दें कि नीदरलैंड्स ने साल 2014 टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था और लोगन वैन बीक को ग्रुप स्टेज मैचों में यूएई के खिलाफ डेब्यू कैप सौंपी गई थी। इस मैच में उन्होंने भले ही 30 रन खर्च किए, लेकिन उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसके बाद दो मैचों में विकेट का खाता नहीं खुलने के बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एबी डीविलियर्स का विकेट लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *