मक्का में पारा 48 डिग्री पर पहुंचा

रियाद ।  दुनिया भर से 160 देशों के लगभग 18 लाख मुस्लिम हज करने के लिए, सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पहुंच रहे हैं।यहां पर भारी गर्मी पड़ रही है।पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगभग 2000 हज यात्री हीटस्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए  हैं। इस साल बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी हज करने के लिए पहुंच रहे हैं।
रियाद के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है, कि वहां बने अस्पतालों में अभी तक 8400 से ज्यादा लोगों का उपचार किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों से कहा है, कि वह तेज धूप से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।

इंडोनेशिया की 209 हज यात्रियों की मौत?
इंडोनेशिया की 209 हज यात्रियों की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई है। ईरान के 1 सबसे बुजुर्ग 114 साल के हज यात्री की भी मौत हुई है। ईरान के 10 हज यात्रियों की हीटस्ट्रोक से मौत होने की खबर है। सऊदी सरकार ने इस संबंध में कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है।लेकिन जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। उसको देखते हुए सऊदी सरकार ने हज करने के लिए जो यात्री पहुंच रहे हैं। उनके लिए ऑटोमेटिक कूलिंग सिस्टम तैयार किया है। हज यात्रियों  को मुफ्त में पानी की बोतल और छाते दिए जा रहे हैं।सऊदी सरकार ने 32000 से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स को तैनात किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *