भीड़ ने छेड़छाड़ के आरोपित अमजद का तोड़ा घर तोड़ा

रायसेन । मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के पिपलिया चांद गांव में छेड़छाड़ के आरोपित अमजद के घर पर करीब 50 हथियारबंद लोगों ने हमलाकर उसका घर तोड़ दिया। हैरानी की बात ये है कि पुलिस की मौजूदगी में हथियारबंद भीड़ ने उसका घर तोड़ा। बचाव कर रहे सलामतपुर थानाप्रभारी देवेंद्र पाल सिंह घायल हो गए। घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है।पुलिस को पहले से आभास था कि ये घटना हो सकती है, इसलिए सोमवार सुबह से ही पुलिस अमजद के घर पर तैनात थी। गनीमत ये रही जब लोगों ने उसका घर तोड़ा तब घर में उसके परिवार के लोग नहीं थे। पुलिस ने सुबह 11 बजे परिवार वालों को वहां से दूसरी जगह भेज दिया था।

स्थिति बिगड़ने पर रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास शाहवाल पहुंचे। वहां रायसेन, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज चौकी का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शाम तक स्थिति नियंत्रण में आई। वहीं, सलामतपुर पुलिस ने घर तोड़ने वाले लोगों की पहचान कर रही है। जिन पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।आरोपित अमजद के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर करणी सेना सहित कई संगठनों ने रायसेन एसडीएम को दो दिन पहले ही ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने प्रशासन को धमकी दी थी कि यदि प्रशासन ने घर नहीं तोड़ा तो वे तोड़ देंगे। अमजद पर आरोप है कि उसने स्कूल जाते समय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *