प्रेमी जोड़े की हत्या…टायर पर चिता सजा दी

मोतिहारी । मोतिहारी में नाबालिग प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 16 साल के मुस्कान को 15 साल की विनीता के सामने पहले बांधा गया। फिर उसका गला काट दिया। लड़के की हत्या के बाद लड़की का भी गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को सिकरहना नदी के पास के श्मशान में ले गए। वहां शवों को ट्रैक्टर के टायर पर रखकर आग लगा दिया। मौके पर पहुंचे लड़के के परिवार वालों को भगा दिया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को आधी रात पुलिस ने शवों को जलती चिता से बाहर निकाला। दोनों शव 75 प्रतिशत जल चुका था।
मामला डुमरी गांव का है। मृतकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बिजूल सहनी के 16 साल के बेटे मुस्कान कुमार और जादोलाल पड़ती की 15 साल की बेटी विनीता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़की के पिता समेत सात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। लड़की की मां बिगन देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *