संचालक ने ग्रामीणों पर लगाया क्रशर में पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ का आरोप

डिंडौरी  ।  कोतवाली अंतर्गत ग्राम खिरसारी स्थित एक क्रशर में सोमवार की सुबह लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने उत्पात मचाया। क्रशर परिसर में खड़े दोपहिया वाहन, जेसीबी सहित सीसीटीवी कमरों को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रशर में कई जा रही ब्लास्टिंग और उड़ रही डस्ट से गांव के लोग परेशान हो रहे है। क्रशर संचालक और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा परमार निवासी पुरानी डिंडौरी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से यहां क्रशर संचालित कर रहे हैं।

काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची

कृष्णा परमार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। सुबह लगभग छह बजे के आसपास बजे लगभग 40 से 50 ग्रामीण क्रशर पहुंचे। गली गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। अचानक पत्थरबाजी होने से क्रशर में मौजूद कर्मचारी सहम गए और कमरों में जाकर छिप गए। कर्मचारियों की माने तो यदि वे बाहर होते तो घायल हो सकते थे।

सीसीटीवी, मोटर साइकिल, जेसीबी का कांच क्षतिग्रस्त

कृष्णा परमार ने बताया कि वे स्वीकृत क्षेत्र में ही क्रशर से कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी गांव के कुछ लोग रंजिश रखते हैं। इससे पहले भी वे विवाद कर चुके हैं। कृष्णा परमार ने बताया की पत्थरबाजी करने के बाद ग्रामीण लौट गए, इसके बाद कर्मचारी कमरों से बाहर आए। ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी में क्रशर में लगे सीसीटीवी कैमरे, मोटर साइकिल, जेसीबी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। क्रशर परिसर में बड़े बड़े पत्थर फैले नजर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *