राहुल को जान से मारने की धमकी देने वाला धराया

आरोपी को उज्जैन से किया रासुका में गिरफ्तार

उज्जैन । बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह को पुलिस उज्जैन से  गिरफ्तार कर  लिया है। आरोपी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धमकी दी थी। पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर, बैतूल निवासी आरोपी को क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी रासुका के तहत की गई थी। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट निकाला, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। जूनी (इंदौर) थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई। क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकड़ने में सफलता मिली। उधर इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश ने युवक को लूट लिया। बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। सामान छीनने के बाद हाथ ऊंचे करवाए और भगा दिया। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। विवेक पुत्र विजय झरबड़े पैदल घर जा रहा था। स्कीम-54 स्थित आनंद सभागृह के पास एक बदमाश आया और आवाज लगाकर युवक को रोका। वह विवेक को एक तरफ ले गया और पर्स, मोबाइल व रुपये, एटीएम, आधार कार्ड आदि छीन दिए।बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। उसने पिस्टल दिखा कर युवक को गोली मारने की धमकी दी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *