दूसरे चरण से तस्वीर और साफ, अबकी बार भाजपा साफ-अखिलेश यादव

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान की प्रक्रिया अब पूर्ण हो चुकी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दूसरे चरण की वोटिंग लेकर कहा कि निराश समर्थकों के बीच भाजपा की ऐतिहासिक हार की पुख्ता बात बुरी तरह से फैल चुकी है, भाजपा के मतदाता कम से और कम होते चले गये। दूसरे चरण ने तस्वीर और साफ कर दी है, अबकी बार, भाजपा साफ!’
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-‘‘दूसरे चरण में दिन भर ये एक अजब रूझान देखने को मिला कि हर बूथ पर ‘इंडिया गठबंधन’ के समर्थन में वोट डालनेवाले हर समाज और वर्ग के मतदाताओं का आना लगातार बढ़ता गया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के मतदाता कम से और कम होते चले गये। दरअसल भाजपा के हताश, निराश समर्थकों के बीच भाजपा की ऐतिहासिक हार की पुख्ता बात बुरी तरह से फैल चुकी है। उनके संगी-साथी भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपाई नेताओं के उलूल-जुलूल बयानों से भाजपाई शर्मिंदा भी हैं और अंदर से नाराज भी। आखिरकार उन्हें भी तो समाज के बीच ही रहना है। राजनीतिक बयानबाज़ी के चक्कर में पड़कर वो अपने और अपने परिवारवालों के सामाजिक संबंधों को समाज के बीच खराब नहीं करना चाहते हैं। वो भी जानते हैं कि सामाजिक सौहार्द में ही सबकी भलाई और तरक्की के अवसर होते हैं। दूसरे चरण ने तस्वीर और साफ कर दी है, अबकी बार, भाजपा साफ!’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *