फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 7’ का पोस्टर हुआ रिलीज..

'टॉप गन मेवरिक' से दुनियाभर में फैले अपने प्रशंसकों को लुभाने के बाद, टॉम क्रूज जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिशन: इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। स्टंट किंग माने जाने वाले टॉम की अदाकारी को देखने के लिए विदेश ही नहीं भारत के लोग भी पागल रहते हैं और जब बात मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आ जाती है, तब तो कहने ही क्या। 'मिशन इंपॉसिबल 7' के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सबको थ्रिलिंग एक्सपीरियंस दे रहा है।

हॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अपनी हर छोटी से छोटी चीज के लिए खूब चर्चा बटोरती है। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को आज मेकर्स ने तोहफा दिया है। निर्माताओं ने आगामी फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस एक बार फिर टॉप क्रूज की तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं।मेकर्स ने फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन' का आधिकारिक पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन का पोस्टर यहां है।

टॉम क्रूज फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म जुलाई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मेकर्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर में टॉम क्रूज एक मोटरसाइकिल स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। निर्माताओं ने इससे पहले फिल्म का एक बीटीएस वीडियो साझा किया था, जिसमें अभिनेता को एक खतरनाक चट्टान से मोटरसाइकिल से कूदते हुए दिखाया गया था। टॉम क्रूज ने स्टंट की शुरुआत करते हुए कहा था कि, 'यह अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट है, जिसे हमने आजमाया है।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *