राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
सूरजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत ठाढ़पाथर स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह 4 फरवरी को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक किया गया।
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह ने यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों के साथ साझा की। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम में ग्राम उपसरपंच नीरज पाठक, रामपाल जायसवाल, अवध पाठक, वरिष्ठ नागरिक गांधी पाठक, रामानुज पाठक, मंदेश गुर्जर, हाई स्कूल प्राचार्य तेरेसा तिर्की, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गौरी शंकर पाठक, व्याख्याता सीता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम ठाढ़पाथर में नशा मुक्ति रैली, परियोजना कार्य अंतर्गत स्कूल प्रांगण में पाँच चबूतरों का निर्माण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि से सुरक्षा तथा साक्षरता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि बी. प्रजापति ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को एसआईआर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। रामपाल जायसवाल ने गीतों, श्लोकों एवं उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दी गई।
अंत में सभी स्वयंसेवकों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर के सफल संचालन में छात्र अम्बेडकर, शिवम तिवारी, आशुतोष वैश्य, रवीना शाह, बृजेश यादव, दीपिका सिंह, विद्यावती सिंह, दीपक तिवारी, रामकेवल, प्रेमा, आरती, देवेंद्र, राजकुमारी सहित अनेक विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ आभा रंजना कुजूर, सचिन मिंज, पिंटू कुमार, अखिलेश रवि, शिखा पाठक, रीना कुजूर मिंज, रामनिवास पटेल, अर्जुन प्रधान, अमन सिंह, हरिशंकर डहरिया, अनदीप मिंज का विशेष योगदान रहा।
