भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शनिवार को प्रदेश के तीन नए जिले मऊगंज, पांढुर्ना, मैहर के साथ बड़वानी में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की

भोपाल  । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शनिवार को प्रदेश के तीन नए जिले मऊगंज, पांढुर्ना, मैहर के साथ बड़वानी में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। मऊंगज में राजेंद्र मिश्रा, पांढुर्णा में वैशाली महाले, मैहर में कमलेश सुहाने और बड़वानी में कमल नयन इंगले को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अब जिलाध्यक्ष अपनी टीम बनाएंगे। भाजपा संगठन का मानना है कि इससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा।

बता दें कि तीनों नए जिले पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले बनाए गए थे, पर अभी तक यहां जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी। इनमें सबसे पहले मऊगंज जिला बना था। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान रखा गया है। उदाहरण के तौर पर मऊगंज ब्राह्मण बहुल जिला है, इसलिए वहां राजेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी बात यह कि रीवा में क्षत्रिय समाज के अजय सिंह अध्यक्ष हैं, इसलिए मऊगंज में ब्राह्मण नेता को दायित्व दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *