रातों-रात करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा बर्बाद

नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में तेज आई। कल यानी 1 फरवरी को बजट वाले दिन मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। आज की यह तेजी निवेशकों को कुछ राहत देगी। लेकिन कुछ निवेशक ऐसे भी हैं जिन्हें एक शेयर अब लगातार नुकसान दे रहा है। यह वह शेयर है जिसने निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बना दिया था। नवंबर 2024 में इसकी कीमत एक ही झटके में करीब 3.50 रुपये से उछलकर 2,36,250 रुपये हो गई थी। बाद में यह बढ़कर 3,32,399.95 रुपये पर पहुंच गया था। इस शेयर का नाम एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ( Elcid Investments Ltd) है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

निवेशकों को रेकॉर्ड मुनाफा देने के बाद इस शेयर में लगातार गिरावट आती गई। हालांकि बीच-बीच में इसमें मामूली तेजी भी देखी गई। सोमवार को भी इसमें मामूली तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ यह शेयर 1,14,449.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर 25 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। वहीं ऑल टाइम हाई के मुकाबले इसकी कीमत आधी से भी कम रह गई है।

एक साल में बड़ा नुकसान

निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बनाने के बाद इस शेयर में गिरावट बनी हुई है। एक साल पहले इसकी कीमत करीब 1,56,028 रुपये थी। सोमवार को यह 1,14,449.95 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इसमें एक साल में करीब 27 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एक महीने में यह शेयर 9 फीसदी और 6 महीने में 17 फीसदी लुढ़क गया है।

आधी भी नहीं बची कीमत

ऑल टाइम हाई के मुकाबले शेयर की कीमत आधी भी नहीं बची है। इस शेयर का ऑल टाइम हाई 3,32,399.95 रुपये था। सोमवार को यह शेयर 1,14,449.95 रुपये पर थाा। ऐसे में यह अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले 65 फीसदी लुढ़क गया है। यानी यह शेयर निवेशकों को रातों-रात करोड़पति बनाने के बाद उनका आधे से ज्यादा नुकसान कर चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *