धरती पर इंसान भी नहीं थे, तब बना होर्मुज स्ट्रेट, दुनिया पर राज करने वाले समुद्री गलियारे के बनने की कहानी

तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz) भी जाता है। दुनिया के सबसे प्रमुख ऊर्जा मार्गों में से एक माने जाने वाले इस संकरे समुद्री गलियारे से दुनिया का 20 फीसदी ऊर्जा व्यापार गुजरता है। फिलहाल यह जगह ईरान की ताकत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए परेशानी की वजह बन गई है। लेकिन पानी की यह संकरी पट्टी आज आधुनिक दुनिया पर कैसे राज करती है, इसे जानने के लिए इतिहास की गहराई में झांकना होगा।

धरती पर इंसान के आने से पहले बना होर्मुज

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि इस जलडमरूमध्य की भूमिका लाखों साल पहले पृथ्वी की पपड़ी पर लिख दी गई थी। उस समय धरती पर पहला इंसान पैदा भी नहीं हुआ था। धरती की स्टडी से पता चलता है कि 6000 साल पहले फारस की खाड़ी का अस्तित्व ही नहीं था। उस समय न अरब था, न ईरान और उनके बीच से गुजरने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *