‘मामला लीगल है 2’, Mismatched 4, ‘ढिंढोरा 2’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर रिलीज, दिखेगी करगिल युद्ध की कहानी
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साल 2026 के लिए अपने शोज, वेब सीरीज और फिल्मों की जो नई स्लेट जारी की है, उसमें सुपरहिट सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी शामिल है। इस लीगल ड्रामा का पहला सीजन साल 2024 में आया था और खूब पसंद किया गया। रवि किशन और निधि बिष्ट के साथ सीरीज में कई कलाकार थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इसमें जान डाल दी। इसी तरह ‘मिसमैच्ड’ भी खूब हिट रहा। इसके तीन सीजन पहले ही आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब इस साल यह चौथे सीजन यानी Mismatched 4 के साथ लौट रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने 10 साल पूरे होने पर जिन शोज के सीक्वल्स का टीजर रिलीज किया है, उनमें ‘ढिंढोरा 2’ भी शामिल है। इसके अलावा एक नई सीरीज भी शामिल है, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’। इन चारों प्रोजेक्ट्स में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल से लेकर रवि किशन, प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ का नाम शामिल है।
चलिए यहां देखिए ‘ मामला लीगल है सीजन 2 ‘, Mismatched Season 4, ‘ढिंढोरा 2’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर और जानिए क्या है कहानी और कास्ट:
दरअसल, रवि किशन का किरदार यानी वीडी त्यागी अब जज बन चुका है। नई पावर आई है तो नई जिम्मेदारी भी। लेकिन जैसे और तगड़े केस सामने आते हैं, तो सभी वकीलों की जिंदगी जह्नुम बन जाती है।यह एक कॉमेडी सीरीज है, जो साल 2021 में आई थी और अब दूसरा सीजन आने वाला है। 3 फरवरी को दूसरे सीजन का टीजर रिलीज किया गया, और इसके जरिए एक्टर-सिंगर भुवन बाम वापसी कर रही हैं। यह सीरीज भुवन बाम की ‘बीबी की वाइन्स’ के मशहूर किरदारों पर आधारित है। ‘बीबी की वाइन्स’ में भुवन बाम ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। अब ‘ढिंढोरा 2’ में वह अपने दो हिट किरदार जैसे समीर और टिटू मामा को फिर से निभाएंगे। अनाउंसमेंट वीडियो में भुवन को टिटू से नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल करने की बातचीत करते हुए दिखाया गया है। लेकिन भुवन को इस बात की जानकारी नहीं है कि टिटू ने पहले ही शो में अपनी जगह पक्की कर ली है। अनाउंसमेंट वीडियो देखें।
