शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स में 450 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में 150 अंक से अधिक गिरावट आई। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 472.67 अंक यानी 0.56% गिरावट के साथ 83,345.02 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 151.70 अंक यानी 0.59% की गिरावट के साथ 25,624.30 अंक पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में 1 से 2.5 फीसदी तक गिरावट आई। दूसरी ओर हिदुस्तान यूनिलीवर में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई जबकि ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई में 0.5 फीसदी तक तेजी रही। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट आई जबकि मिडकैप 100 में 0.5 फीसदी गिरावट रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *