रिलीज होगा आज फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर….

बाहुबली स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आज यानी 9 मई को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले हैदराबाद में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की स्पेशल स्क्रीनिंग थिएटर्स में रखी।

इस दौरान फिल्म की एक झलक पाने के लिए थिएटर्स में बेहिसाब भीड़ पहुंची। इस दौरान फिल्म के लीड स्टार प्रभास और कृति सेनन भी नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखे। इसी के साथ ही एक बार फिर से हलचल मच गई है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च से पहले एक साथ दिखे प्रभास और कृति

प्रभास और कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फिल्म के मेन लीड स्टार्स प्रभास और कृति सेनन को एक साथ देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों स्टार इंडियन लुक में नजर आए है। प्रभास ने जहां सफेद संग का शर्ट और पैंट पहना था। वहीं, कृति ने लाइट ब्लू कलर की खूबसूरत नेट की साड़ी कैरी की थी। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडिया पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले खबरें उड़ रही थीं कि प्रभास और कृति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों काफी सीरियस भी हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आज रिलीज होग आदिपुरुष का ट्रेलर

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की थी। ओम ने ट्विटर आदिपुरुष का पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ओम राउत ने ट्विटर पर लिखा,‘ट्रेलर 9 मई, 2023 को रिलीज हो रहा है।' आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी अहम किरदारों में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *