पर्दे पर लौटेगी रैंचो-राजू और फरहान की तिकड़ी…

आमिर खान स्टारर मूवी 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी एक बार फिर पर्दे पर रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी को लाने की योजना बना रहे हैं। इस बात का खुलासा शरमन जोशी ने किया है।

क्या जल्द आएगी 3 इ़डियट्स की सीक्वल?

साल 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में शरमन जोशी ने राजू का किरदार निभाया था। फिल्म के सीक्वल पर अब शरमन ने बड़ा अपडेट दिया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा-"हमने एक-दूसरे से कई आइडियाज शेयर किए हैं, जो हमारे पास पहले से भी थे, लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ा पाए। आप सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी के पास सीक्वल पर बहुत अच्छे काम करने की क्षमता है, लेकिन हिरानी सर कहानी, क्वालिटी और स्टैंडर्ड्स में किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इसलिए हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा जल्द होगा।"

इस वजह से 3 इडियट्स की कास्ट को मिली थी गाली

कुछ समय पहले आमिर खान को शरमन जोशी और आर माधवन के साथ '3 इडियट्स' के बाद पहली बार एक साथ देखा गया था। तीनों ने एक एड में साथ काम किया था। लोगों ने जब उन तीनों को साथ देखा, तो मानने लगे कि शायद वे '3 इडियट्स' के सीक्वल में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, जब लोगों को पता चला कि वह एड है तो उन्हें बहुत निराशा हुई। इसकी वजह से तीनों स्टार्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

शरमन ने कहा कि उन्हें इसके लिए गालियं भी पड़ीं। बकौल शरमन-

"जब फैंस को पता चला कि ये एड है तो उन्हें बहुत निराशा हुई। यही नहीं, हमें फैंस से गालियां भी मिलीं। लंबे समय बाद फिर से साथ काम करना वाकई मजेदार था। मैं भी इस कैंपेन का हिस्सा था। इस कैंपेन में इनवेस्ट करना खूबसूरत था। "शरमन जोशी की हालिया रिलीज हुई 'कफस' को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। 6 एपिसोड की ये सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *