‘ईरान युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म होगा, महीनों नहीं’, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बताई टाइमलाइन, नहीं होगा जमीनी अभियान

पेरिस: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध के कुछ हफ्तों के भीतर खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महीनों नहीं चलेगा। रुबियो की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका का ट्रंप प्रशासन तेहरान के साथ बैकचैनल बातचीत कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर वॉशिंगटन मिडिल ईस्टे के इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहा है।

रुबियो फ्रांस में G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए, जहां ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को लेकर चर्चा हुई। ईरान के साथ संघर्ष की टाइमलाइन बताते हुए रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध तय समय पर या उससे भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जमीनी अभियान की संभावना को कमजोर किया और कहा कि जमीन पर लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में शामिल हुए बिना ही अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। वे फ्रांस में G-7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद बोल रहे थे।

अमेरिकी सेना की तैनाती पर बोले रुबियो

रुबियो ने यह भी कहा कि वॉशिंगटन बिना किसी जमीनी सैन्य अभियान के अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है। जब उनसे इलाके में हजारों मरीन और स्पेशल पैराट्रूपर्स को भेजे जाने पर सवाल किया गया तो रुबियो ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह आजादी देना है कि अगर हालात बदलते हैं, तो वे ज्यादा से ज्यादा विकल्प चुन सकें।दरअसल, अमेरिकी सैनिकों की तैनाती से यह चिंता बढ़ रही है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के अंदर सैनिक उतारने वाले हैं। रुबियो ने बताया कि ईरान ने अमेरिका तक अपना संदेश भेजा है लेकिन अमेरिका के सुझाए गए शांति प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया था।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रुबियो की चेतावनी

रुबियो ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चेतावनी दी कि युद्ध के बाद भी दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में सुरक्षा का खतरा बना रह सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूरोप और एशिया में अपने सहयोगी देशों से इसमें योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले यातायात पर ईरान टोल लगा सकता है और भारी आर्थिक नुकसान की चेतावनी दी। रुबियो ने कहा, यह न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि अस्वीकार्य भी है। यह दुनिया के लिए खतरनाक है। और यह जरूरी है कि दुनिया के पास इसके लिए एक योजना हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *