छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड के आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम के इस बदलाव ने खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सरगुजा संभाग और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी और वन क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।हालांकि राजधानी रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन क्षेत्रों में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *