सिंधिया के पास रोते हुए पहुंची महिला, बेटे के इलाज के लिए लगाई गुहार, ज्योतिरादित्य ने ऐसे की मदद

शिवपुरी ।   मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक कार्यक्रम में बूढ़ी महिला रोते हुए उनसे मिलने पहुंची। सिंधिया ने महिला से समस्या पूछी तो उसने बताया कि उसका 27 साल का लड़का बीमार है। बेटे को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है, इससे वह परेशान है। यह सुनते ही मंत्री सिंधिया ने एम्स दिल्ली के डॉक्टर को फोन लगाया और मरीज का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। मंगलवार को महिला के बेटे का इलाज शुरू हो सकेगा। यह देखते ही महिला सिंधिया को गले लगाकर रोने लगी, सिंधिया ने उन्हें चुप कराया और बेटे के जल्द स्वस्थ होने की आशा जताई। बता दें कि सिंधिया अपनी संवेदनशीलता और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हर दिन वह अनेक मरीजों का इलाज एम्स या अन्य प्रसिद्ध अस्पतालों में कराते हैं। जो भी उनके पास मदद के लिए आता है, संधिया उसकी समस्या का समाधान होने तक उसके साथ खड़े रहते हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *