16 मार्च से लापता था युवक, स्कूल के बगल में एक कमरे में मिला शव…

बताया जा रहा है कि युवक 16 मार्च से लापता था। जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे। लेकिन तभी पता चला की एक कमरे में युपक का शव पड़ा हुआ है।  इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट लिटरे स्कूल परिसर के बगल में स्थित एक कमरे में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करते हुए मृतक के परिजनों तक पहुंची। जहां शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं, मृतक के पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना में पदस्थ एसआई दिलीप मेश्राम ने बताया की बिलौरी गांव के सरपंच बिरलेक बघेल ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी की माउंट लिटरे स्कूल के बगल में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखने के बाद मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की। वहीं, थाना क्षेत्र में गुम हुए लोगों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शव की पहचान बकचंद बघेल 50 वर्ष के रूप में की गई। 

पुलिस को परिजनों ने बताया की मृतक कुली मजदूरी का काम करता था। इसके अलावा समय-समय पर घर से अपने रिश्तेदारों के घर जाकर रुक जाता था । कुछ समय के बाद खुद ही वापस आ जाता था। 16 मार्च को भी घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजन अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने परिजनों को बताया की बकचंद्र की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है। वहीं, मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे इस बात का पता चल सके कि आखिर मौत का कारण हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *