देश में सक्रिय कोविड मामलों में आई गिरावट मृत्यु दर में भी दर्ज की गई कमी

नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के 163 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि वहीं सक्रिय मामले घटकर 2423 रह गए हैं। कोविड मामले की संख्या 4.46 करोड़ यानी 44679924 दर्ज की गई। सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों में केरल में हुई दो मौतें के बाद मरने वालों की संख्या 530720 हो गई है। स्वास्थ मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमणों का केवल 0.01 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 मामलों में 86 मामलों की कमी दर्ज की गई है। कोविड से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़कर 44146781 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड की कुल 220.13 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। भारत की कोविड -19 टैली के अनुसार 7 अगस्त 2020 को 20 लाख 23 अगस्त को 30 लाख 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं यह आंकड़ा 28 सितंबर को 60 लाख 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चली गई थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया था। भारत ने पिछले साल 25 जनवरी तक चार करोड़ से भी ज्यादा मामले दर्ज कर लिए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *