मेक्सिको में सड़क पर चल रहा था जश्न, डांस करते लोगों के ऊपर चलने लगी अंधाधुंध गोलियां, 12 की मौत और 20 घायल

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में एक धार्मिक समारोह के दौरान गोलीबारी में 12 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना गुआनाजुआटो राज्य के इलापुआटो शहर की है। गोलीबारी उस समय शुरू हुई, जब लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के जश्न में सड़क पर नाच रहे थे। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग चिल्लाते और गोलीबारी से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि भीड़ पर गोलीबारी की घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 20 अन्य घायल हुए हैं।

गुआनाजुआटो में अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि 20 अन्य लोगों को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है। हाल के हफ्तों यह इस तरह की दूसरी घटना है। गुआनाजुआटो में पिछले महीने भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब सैन बार्टोलो डे बेरियोस में कैथोलिक चर्च के एक समारोह में गोलीबारी की गई थी। उस गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *