शुजालपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुआ विवाद

शाजापुर ।   शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 के मतदान केंद्र क्रमांक 229 पर भाजपा प्रत्याशी और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के समर्थकों के बीच जमकर झूमा झटकी हुए। इस घटना के दौरान मंत्री इंदरसिंह परमार भी मौजूद थे। वो यहां वोट डालने आए थे। इसी बीच मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में खड़े रहने की बात पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच तीखी नोंकझोंक हों गई। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद यह विवाद थमा। इसके बाद मंत्री परमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर रवाना किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *