बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखा ‘एनिमल’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, यहां तक पहुंची फिल्म की रफ्तार

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल को बॉक्स ऑफिस पर भरपूर प्यार मिला है। पहले दिन से मूवी टिकट विंडो पर करारे नोट छाप रही है। इस फिल्म में हाई रेटेड एक्शन और इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं। रणबीर कपूर स्टार इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से उपर का समय बीत चुका है। फिल्म छठे हफ्ते में एंटर कर चुकी है।‌

'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

एनिमल मूवी में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। बिना एक शब्द बोले छोटे से स्क्रीन टाइम में उन्होंने दमदार एक्सप्रेशन देकर बहुत कुछ कह दिया। इसके अलावा तृप्ति डिमरी की हॉटनेस और रश्मिका मंदाना की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीता। 'एनिमल' डोमेस्टिक कलेक्शन में 500 करोड़ के पार हो चुकी है और अब इसके कदम और आगे बढ़ रहे हैं।

550 करोड़ से कितनी दूर है 'एनिमल'?

एनिमल मूवी ने शनिवार को अच्छी कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन शनिवार को अच्छा रहा। जहां, फ्राइडे को फिल्म ने 50 लाख तक की कमाई की। वहीं, शनिवार को यह कलेक्शन 85 लाख पर आ रुका। फिल्म का बिजनेस 549.39 करोड़ हो गया है।

सेकंड पार्ट होगा और भी ज्यादा खतरनाक

'एनिमल' के बाद इसके सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू होनी है। संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक और वायलेंस से भरा होगा। रणबीर कपूर डबल रोल में होंगे। यानी सीक्वल में फैंस को एक्शन का नेक्स्ट लेवल डोज देखने को मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *