आज से 10 जनवरी तक होगी मूसलाधार बारिश

भोपाल।  नए साल की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं तो घना कोहरा भी है। मंगलवार को भी सर्द हवा चलती रही। इससे दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हुई है। जम्मू कश्मीर में 4 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने से शहर के मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे बादल छाएंगे और बूंदाबांदी के आसार भी बनेंगे। इससे हवा में नमी आ जाएगी। इस कारण कोहरा और घना होगा। कोहरे की वजह से दिन में सर्दी बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। ज्यादातर जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। फिर हल्की धूप खिली। बुधवार को सुबह भोपाल, इंदौर, सीहोर, भिंड और सीहोर में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। इंदौर में आधी रात को हल्की बारिश भी हुई। इसके पहले मंगलवार को अशोकनगर, गुना और आगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी में घना कोहरा और कोल्ड-डे रहा। बुधवार को भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 18 जिले मध्यम से घने कोहरे के आगोश में रहे। वहीं 21 जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 जनवरी तक प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रहेंगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में इन जिलों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, आगर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर में हल्की बारिश या आंधी चली। भोपाल (ईएमएस)। में सुबह 10 बजे बाद शाहपुरा इलाके में कुछ देर तेज बारिश हुई।
इस कारण सर्दी का अहसास अधिक
शहर में पिछले छह दिन से धूप नहीं निकली है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। धूप नहीं निकलने से वातावरण ठंडा हो गया है। सर्द हवा भी चल रही है, जिससे सर्दी बढ़ी है। यदि धूप निकलती है तो दिन में हल्की राहत मिल सकती है। कोहरा ओस के रूप में बरस रहा है। इससे नमी आ रही है और सर्दी का अहसास बढ़ा है। दिन में कामकाज के लिए घर से निकलना पड़ रहा है। इससे सर्दी का अहसास अधिक है। अंचल के ऊपर उत्तर व पूर्वी हवा टकरा रही है, जिससे कोहरा छा रहा है। इस हफ्ते कोहरा छंटने के आसार नहीं है। शहर कोहरे की चपेट में रहेगा।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *