हथेली के ये निशान होते हैं शुभ

हथेली पर कई शुभ निशान बने होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इन भाग्यशाली निशानों के बनने से व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करता है। ये खास निशान व्यक्ति को धन लाभ का खास योग का निर्माण करता है। जिस किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत उठा हुआ होता है वह बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति माना जाता है। उसके जीवन में उसे धनलाभ होता है। मणिबंध से शुरू होकर अगर भाग्यरेखा सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनवान और भाग्यशाली होता है। हथेली में किसी भी जगह पर त्रिशूल का चिन्ह बनता हो वह व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत के ऊपर बनता हो तो यह और भी शुभकारी हो जाता है। जिसका सीधा सा संकेत आपका धनवान, गुणवान और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के अधिकारी होते हैं। स्वस्तिक का निशान काफी शुभ माना जाता है। जिसके हाथ में यह निशान बनता है उसके भाग्य में धन-सम्पदा का योग रहता है। जिनकी छोटी उंगली पर तिल का निशान होता है वह धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं। बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे पर बना होता है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *