चोरों ने एक रात में तोड़े चार दुकानों के ताले, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

जगदलपुर में सोमवार की सुबह शहर के चार व्यापारियों के लिए बुरी सुबह आई। शहर में कुछ चोरों ने एक रात के अंदर ही चार दुकानों पर सेंध लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र व बोधघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि चांडक सुपर मार्ट, अमन मोबाइल, लक्ष्मी अन्न भंडार, एसएस ट्रेडर्स जैसे बड़े दुकानों में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद व्यापारी वहां पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें चोर दिखाई दिए हैं, जहां चोरों के द्वारा दुकान के गल्ले से पैसा निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि अब तक कितने की चोरी हुई है। लेकिन चोरों ने बड़े ही चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया है। व्यापारियों ने बताया कि अमन मोबाईल के यहां से 2 आइफोन ले जाने की बात सामने आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *