चोरों को उनके सूने घर की जानकारी मिल गई और उन्होने चोरी की घटना को अंजाम दिया

सिवनी ।   शहर से लगे डुंडासिवनी थाना के डोरली छतरपुर जनता नगर में दो घरों में अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

डोरली छतरपुर के पूर्व उप सरपंच के घर से एक लाख समेत कीमती सामान ले गए

पुलिस ने बताया है कि डोरली छतरपुर के पूर्व उप सरपंच व जनता नगर निवासी कन्हैया साहू के सूने घर पर बीती अज्ञात चोरों ने एक लाख पांच हजार रुपये के साथ बच्ची की चांदी की पायल चोरी कर ली। कन्हैया साहू ने बताया की वह परिवार के साथ सात दिसंबर को कुलदेवी की पूजा करने अपने गाव ललितपुर गए थे।11 दिसंबर की सुबह चार बजे वापस अपने घर पहुंचे तो घर के सामने के गेट का ताला खोल अंदर गए तो घर के अंदर चार अालमारी का सामान बिखरा मिला। आलमारी में रखे नकद एक लाख पांच हजार नदारद मिले।इसकी रिपोर्ट डूंडासिवनी थाना नें दर्ज कराई।

कन्हैया साहू के पड़ोसी अप्पू नामदेव भी परिवार के साथ गोंदिया गए हुए थे। अज्ञात चोरों ने अप्पू नामदेव के सुने घर को भी निशाना बना घर से तीन हजार रुपये नकद व चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।डूंडासिवनी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे ने बताया की जनता नगर निवासी दो पड़ोसी कन्हैया साहू ओर अप्पू नामदेव के सुने मकान में चोरी की घटना घटी है।इसकी जांच की जा रही है।दोनों घरों में सीसीटीवी लगे है लेकिन वो काफी समय से बंद पड़े है।वहीं दोनों परिवार सूना घर छोड़कर इंटरनेट मीडिया पर अपडेट डाल अपनी लोकेशन भी शेयर कर रहे थे। इससे चोरों को उनके सूने घर की जानकारी मिल गई और उन्होने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *