इस बार 27 एसटी, 18 एससी प्रत्याशी साधेंगे भाजपा का चुनावी समीकरण

भोपाल ।   मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चार सूची जारी कर कुल 136 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इनमें 27 एसटी और 18 एससी के लिए सुरक्षित सीटों पर भाजपा ने चुनावी समीकरण साधने के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं।

16 महिला प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित अब तक की सूची में कुल 16 महिला प्रत्याशी भी पार्टी का चुनाव में नेतृत्व करेंगी।

कामाख्या प्रसाद सिंह सबसे कम उम्र के प्रत्याशी

महराजपुर से प्रत्याशी बनाए गए कामाख्या प्रसाद सिंह सबसे कम उम्र के प्रत्याशी है, वहीं सबसे ज्यादा उम्र के चार प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व में जयसिंह नगर से जयसिंह मरावी और जैतपुर से मनीषा सिंह प्रत्याशी थे।

11 प्रत्‍याश‍ियों को पहली बार मिला मौका

अब जयसिंह नगर से मनीषा सिंह और जैतपुर से जयसिंह मरावी प्रत्याशी बनाए गए है। 136 प्रत्याशियों की सूची में 11 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टिकट मिला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *