लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; सूचना मिलते ही भागे-भागे स्कूल पहुंचे अभिभावक

लखनऊ। लखनऊ के कई स्कूलों में बम मिलने की सूचना के बाद सोमवार सुबह से अफरातफरी मची हुई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने एक दिन की छुट्टी कर दी है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। पुलिस और बम निरोधक दस्ता सभी जगह जांच में जुटी हुई है। किसी भी जगह से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

लखनऊ में सबसे पहले गोमतीनगर विबग्योर स्कूल में बम से उड़ाने की सूचना मिली। इसके बाद स्कूल की तुरंत छुट्टी कर दी गई। जो अभिभावक स्कूल छोड़कर घर लौटे थे, तुरंत सूचना मिलने पर भागे भागे स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर घर आए। स्कूल परिसर को खाली कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते की जांच में स्कूल से कुछ नहीं मिला।

अन्य स्कूलों में भी पहुंचा इस तरह का धमकी भरा पत्र

विबग्योर के अलावा राजधानी में एलपीएस, सेंट मेरीज स्कूल और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला है। जीडी गोयनका की बसों की चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से बच्चों की आनलाइन पढ़ाई चल रही है। इसलिए स्कूल पहले से ही खाली रहा। सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ नहीं मिला है। अभी कुछ दिन पहले ऐसी ही धमकी नोएडा के कुछ स्कूलों में भी आई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *