भीषण सड़क हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना बरूराज थाने की मुरारपुर चौक के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें महिला, बच्चा और युवक शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चा और महिला की लाशों को तो बाहर करवा दिया लेकिन ऑटो चालक की लाश को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ऑटो को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीनों की पहचान में जुटी है।  पुलिस के अनुसार, टैंकर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *