प्रदेश के पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बेटे यश सहित तीन बहे

इंदौर । प्रदेश सहित इंदौर जिले में भी भारी बारिश का दौर जारी है। इंदौर जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान आ गए। यहां प्रदेश के पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बेटे यश सहित तीन युवक चौरल नदी (कालाकुंड) में बह गए। बताया जा रहा है कि पुलिस और ग्रामीणों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन पूर्व मंत्री का बेटा तेजस गहरे पानी में चला गया। तेजस ने एक पेड़ की टहनी पकड़ ली थी । अभी तक उनके बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं मिली है। सरपंच शिव दुबे के मुताबिक तीनों पिकनिक मनाने आए थे। एसपी (ग्रामीण) घटना रात करीब 8 बजे चौरल के समीप उतेड़िया गांव की है। तेजस,यश और तेजस की बुआ का बेटा जीप (थार) से इंदौर की तरफ आ रहे थे। चौरल नदी में बहाव होने के कारण जीप बह गई। बताते हैं इसी दौरान तीनों में से किसी एक ने परिचित को काल कर घटना बता दी। एसपी के मुताबिक सूचना मिलते ही सिमरोल टीआई मंशाराम ग्रामीणों के साथ पहुंच गए लेकिन जिस जगह युवक फंसे थे वहां तक जाना संभव नहीं था। पुलिया पर ही पानी भरा हुआ था। टीआई और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से एक युवक को निकाल लिए लेकिन मदद तेजस तक नहीं पहुंच सकी। देर रात एसडीआरएफ के दल को बुलाया गया। डीएसपी(मुख्यालय) उमाकांत चौधरी भी महू पुलिस कंट्रोल रूम का बल लेकर पहुंचे। तेजस के बुआ के बेटे के बारे में बताया वह खुद ही नदी के दूसरी तरफ चला गया। ग्रामीणों ने बताया उस तरफ तो घना जंगल है। रात 12 बजे तक जीप दिखाई दे रही थी लेकिन उसके बाद वह भी बह गई। फिलहाल घटना के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *