रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज और कल भी नहीं रुकेगी ट्रेनें

रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड के आधुनिकीकरण का काम तेज गति से चल रहा है। इसकी वजह से आज और कल भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनों के लेट चलने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। बताया जाता है कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक भी ट्रेनें नहीं रूकेंगे। बुधवार को भी यही हाल रहेगा। फिलहाल, उरकुरा स्टेशन पर ट्रेनों का स्टापेज दिया गया है। यात्री ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को लेकर 0771-2252500 पर फोन कर कर जानकारी ले सकते हैं। मेगा ब्लॉक की वजह से सोमवार को भी कई ट्रेने रद्द कर दी गई। वहीं कई टेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा रायपुर के आउटर में स्थिति उरकुरा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का आभाव होने से लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *