IAS ऑफिसर्स का तबादला,GR चुरेंद्र बने छग राज्य सूचना आयोग के सचिव…

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने दो आईएएस ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक,  छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। 

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आईएएस आनंद कुमार मसीह को अब छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार का सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *