दर्दनाक हादसा; बरात में जा रहे 5 साल के बालक को पिकअप ने कुचला….

बरात में पैदल जा रहे बालक को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। बालक के स्वजन ने सड़क पर जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने पर स्वजन शांत हुए।

कांट थाना क्षेत्र के कादर ददारपुर गांव निवासी रामवीर सोमवार देर रात अपने पांच साल के बेटे आर्यन के साथ चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मुहल्ले में बरात में आ रहे थे। अजीजगंज कि पास वाहन से उतरने के बाद पिता पुत्र पैदल ही जा बरात स्थल तक जा रहे थे। गर्रा पुल की ओर से आ रही पिकअप ने आर्यन को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

स्वजन राजकीय मेडिकल कालेज लेकर गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कुछ देर में ही स्वजन को शांत कराकर जाम खुलवा दिया। आर्यन दो भाइयों में छोटा था। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया पिकअप को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *