बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल….हरे निशान पर बंद हुआ बाजार 

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तूफानी तेजी दर्ज हुई और बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशाना पर बंद हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के जैसे बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी तथा इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में तेजी से शेयर बाजार में झूम उठा। साथ ही बीएसई (बीएसई) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड ऑल टाइम पर लेवल पहुंच गया है जिससे शेयर बाजार में खरीदारी को समर्थन मिला। 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 727.71 अंक का उछाल लेकर 66,901.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,946.28 अंक स्तर तक भी पहुंच गया था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि तीन कंपनियों के स्टॉक लाल निशान में रहे।
इसतरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.90 अंक की बढ़त के साथ 20,096.60 अंक पर बंद हुआ। यह इस साल 18 सितंबर के बाद पहली बार 20 हजार के अंक पार बंद हुआ है। निफ्टी की 40 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 10 लाल निशान में बंद हुए। जहां सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.92 प्रतिशत का उछाल आया। साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक , टाटा मोटर्स, टीसीएस जैसे शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए। दूसरी तरफ, नेस्ले इंडिया का शेयर सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा टाइटन, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट में बंद हुए।
1.दरअसल अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने महंगाई में नरमी जारी रहने पर आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती की संभावना जाहिर की है। उनके इस बयान के बाद इंडेक्स में दम रखने वाले आईटी और वित्तीय शेयर में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।
2.अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के बाद विदेशी निवेशकों की घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी वापस लौट आई है, जिसका असर बाजार में देखने को मिला।
3.बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्किट कैप 331 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसका भी निवेशकों पर पॉजिटिव असर पड़ा है।
4.बैंक, फाइनेंशियल सर्विस जैसे शेयरों में उछाल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *