तृणमूल की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से किया गिरफ्तार

पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम बंगाल के एक टीएमसी नेता के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। 27 अप्रैल को दो गुटों की झड़प में उनकी हत्या हो गई थी।कोलकाता के उत्तरी इलाके बागुईआटी में एक टीएमसी नेता संजीव दास पोटला के गुट और एक अन्य गुट के बीच जमकर झड़प हो गई थी। उनकी बेटी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अर्जुनपुरा पश्चिम पारा में टकराव हुआ। बात मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने तक जा पहुंची। जिसमें संजीव दास गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दास के परिवार का आरोप है कि इस हत्या के पीछे टीएमसी के कार्यकर्ता थे। 

इसके बाद से पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इस अपराध को अंजाम देने के बाद कपिल जो कि इस मामले का मुख्य आरोपी विमान से पोर्ट ब्लेयर भाग गया। वह न्यू टाउन और उनके आसपास के होटलों का मालिक है। वहीं दक्षिण अंडमान की एसपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल ने आरोपियों की जानकारी दी थी। हमने तुरंत तलाश शुरू की। साथ ही पश्चिम बंगाल से भी एक टीम यहां भेजी गई।दोनों टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कपिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कपित सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कपिल को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *