शनि और राहु से हैं परेशान…घर पर करें अजवाइन से जुड़ा यह असरदार टोटका

कई जातक ऐसे होते हैं जो मेहनत कर पैसे तो कमाते हैं, लेकिन उनके हाथों में पैसे टिकते ही नहीं. उनके घर का कोई ना कोई सदस्य लगातार बीमार अवस्था में रहता है. कोई कारणों की वजह से चोट चपेट की संभावना ज्यादा होती है. माना जाता है कि उनपर शनि या राहु दोष लग चूका है. राहु या शनि दोष हमेशा जातक को परेशानियों मे डालता है. लेकिन हमारे किचन में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनके उपयोग करने से इन सारी समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसके लिए आपको उस वस्तु से टोटके करने होंगे. तो आइए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि शनि और राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए क्या टोटका करें?

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि शनि और राहु दोनों को क्रूर ग्रह माना जाता है. जिस भी जातक के ऊपर इन दोनों ग्रहों की कुदृष्टि पड़ जाए तो उनका जीवन कष्ट से भर जाता है. चाहे वो जातक कितना भी कमाए उसके घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहेगी. कभी कभी वो कर्ज में डूब जाता है. घर में हमेशा नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है. ऐसी स्थिति में घर में हवन जाप कराना चाहिए. लेकिन अगर जातक नहीं करा सकते हैं तो किचन में रखी अजवाइन से शनि और राहु दोष से मुक्ति पा सकते हैं.

अजवाइन से करें यह उपाय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनि और राहु से मुक्ति पाने के लिए घर की किचन में अजवाइन की 11ग्राम की पोटली बनाकर शनिवार या बुधवार के दिन घर के पूर्व की दिशा में रखें. इससे सभी और दोष समाप्त हो जाएंगे. क्योंकि पूर्व दिशा सकरात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है और सभी देवी देवताओं का वास रहता है.

उत्तर की दिशा में रखें
अजवाइन की यह प्रक्रिया आप घर की उत्तर दिशा में भी कर सकते हैं, क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर होते हैं. ऐसा करने से शनि और राहु का प्रकोप खत्म होगा और घर में हमेशा आर्थिक उन्नति होगी. याद रहे कि ऐसा करते वक्त कोई देखे नहीं.
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *