ट्रक ड्रायवर की गोली मारकर हत्या, हाइवे पर ट्रक में मिला शव, भीड़ ने लगाया जाम

 मुरैना ।  मुरैना में आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर जेके टायर नूराबाद के पास ट्रक में ड्राइवर का शव मिला है। ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की गई है। ट्रक में ड्रायवर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और परिजनाें सहित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कल्लू पुत्र रामहेत गौड़ उम्र 40 साल निवासी बानमोर ट्रक ड्राइवर है। कल्लू जिस ट्रक को चलाता था वह जेके टायर फैक्ट्री के पास हाईवे किनारे ढाबा के पास ट्रक खड़ा मिला। सुबह जब कुछ लोगों ने ट्रक में झांक कर देखा तब खून से लथपथ कल्लू का शव केबिन में पड़ा था। रात में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ड्रायवर को गोली मारी गई है। इस घटना के बाद ड्रायवर के स्वजनों सहित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *