तुनिषा केस :  शीजान खान को बड़ा झटका

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में हाई कोर्ट की तरफ से शीजान को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शीजान खान ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी कि उनपर जो तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है उसे रद्द किया जाए, लेकिन कोर्ट ने उनके हक में फैसला न सुनाते हुए अपील को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने दिसंबर 2022 में सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी,जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। हालांकि 70 दिन जेल काटने के बाद एक्टर जमानत पर बाहर आ गए थे, लेकिन उन्हें इस केस से राहत नहीं मिली थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *