सेल ब्लास्ट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल; स्कूल में खेलने के दौरान हुआ हादसा

अनूपपुर ।   अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दोनिया के ग्राम मिर्चादादर में घड़ी में लगने वाले सेल से खेल रहे दो बच्चे सेल के फूटने से इसकी चपेट में आकर के गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय मिर्चादादर में स्कूल पहुंचने पर सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के ही छात्र संजय सिंह (8) और यशराज सिंह (8) दोनों दीवार घड़ी में लगने वाली पुरानी सेल से खेल रहे थे। वे दोनों सेल को पत्थर से तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सेल ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में आने से संजय सिंह के पैर में और यशराज के हाथ तथा सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *