भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, चेतावनी के बाद भी नहीं माने

चंपारण । आव्रजन ‎‎विभाग ने अवैध रुप से घुसपैठ करने वाले दो चीनी नाग‎रिकों को ‎गिरफ्तार ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों नेपाल के बीरगंज के रास्ते भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे थे। हालां‎कि ‎गिरफ्तारी से पहले उन्हें एकबार पहले भी चेतावनी दी गई थी, ले‎किन ‎फिर भी वे नहीं माने। ये दोनों चीनी नागरिक इससे पहले भी 2 जुलाई 2023 को नेपाल के रास्ते बिना भारतीय वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान दोनों चीनी नागरिकों को पहली बार बॉर्डर पार करने पर इनके पासपोर्ट पर एंट्री रिफ्यूज्ड कर चेतावनी दी गई थी। उस दौरान दोनों चीनी नागरिकों को चेतावनी देकर वापस नेपाल भेज दिया गया था। भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दोनों चीनी नागरिकों को पहली बार पकड़े जाने पर आव्रजन अधिकारियों की ओर से सलाह दी गई थी कि वे वैध तरीके से वीजा लेकर भारत आए। इसके बावजूद शनिवार को दोनों फिर से बिना पासपोर्ट और वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने की को‎शिश की थी। आव्रजन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इनका अवैध तरीके से भारत में प्रवेश का मकसद गलत प्रतीत होता है। 
जानकारी के अनुसार दोनों चीनी नागरिक शनिवार रात 8.45 बजे अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान इंडियन कस्टम ऑफिस के सामने से भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने दोनों को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद दोनों को जांच के लिए आव्रजन कार्यालय लाया गया। जांच में पाया गया कि दोनों चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा उपलब्ध नहीं है। कस्टम अधिकारियों ने जब वैध कागजातों की जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनके पास से कोई भी वैध कागज नहीं मिला। पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान जाओ जिंग और फू-कांग के रूप में की गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *