मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी

फिरोजाबाद  जिले के टूण्डला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात टूण्डला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में लूट,डकैती के कई मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने एटा जनपद के रहने वाले जितेन्द्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ 10 मई को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर चंडिका गांव के पास इन बदमाशों की घेराबंदी की तो इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोपाल कृष्ण निवासी गांव बगदा थाना ताजगंज आगरा को गोली लगी है जबकि अनीश निवासी आगरा को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *