भोपाल में बच्चों की लड़ाई में भिड़े दो पक्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़ और चाकूबाजी; बीच-बचाव में युवक को लगा चाकू

भोपाल: राजधानी स्थित छोला क्षेत्र के मालीखेड़ा में शनिवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों से लोगों ने चाकू से हमला किया। साथ ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर भी तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर पहुंची छोला पुलिस ने मामले को शांत करवाया। साथ ही एक गंभीर घायल की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस हंगाने में शामिल लोगों के बयान लेकर आरोपी की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मालीखेड़ा निवासी महेंद्र रावत प्राइवेट काम करते हैं। शनिवार रात को वह पत्नी के साथ बीमार बच्चे का इलाज कराने घर से निकले थे, तभी कॉलोनी में रास्ते में लोगों के बीच झगड़ा हुआ तो वह वहां देखने पहुंचा। इसी दौरान हमले में बीच-बचाव के दौरान उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर छुरी से पेट पर जान लेवा हमला कर दिया।

गनीमत रही कि छुरी हाथ में लगी। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीच-बचाव करने के दौरान हुआ हमला

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में कॉलोनी के दो अलग समुदायों के बच्चों के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के बच्चे को मार दिया था, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और विवाद बढ़ने लगा था। दोनों पक्षों के बीच चाकू बाजी हो गई, इसी दौरान वहां पहुंचा था, तो उसपर हमला हुआ।

एएसआई जगतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *