दर्दनाक हादसा में दो की मौत, 15 से अधिक घायल

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित मरही माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई। पिकअप में 30 से 35 दर्शनार्थी सवार थे। एक बच्ची व एक महिला की मौत की सूचना आ रही है। वहीं 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा से मरही माता मंदिर दर्शन करने के लिए पिकअप वाहन में लोग गए हुए थे।

दर्शन कर जब वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम सलका नवागांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दी, जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 सहित कोटा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया।डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद घायलों गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। इस दुघर्टना में कामना यादव नाम की बच्ची और दुवशिया यादव नाम की महिला की मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *