पलामू में दो नक्सल कमांडरों ने एक-दूसरे की जान ली

रांची । झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो शीर्ष कमांडरों ने एक-दूसरे की गोली मारकर जान ले ली। इसमें पांच लाख का इनामी गणेश लोहरा और टॉप कमांडर संतोष यादव शामिल हैं। पुलिस ने होटाई के जंगलों से दोनों के शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों कमांडरों के बीच अवैध रूप से वसूली गई रकम के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसाईं। दोनों के शव जंगल में थोड़ी दूरी पर आस-पास मिले। खबर है कि गुरुवार की रात होटाई गांव में सात से आठ की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे। सभी गांव के एक चबूतरे पर बैठे और खाना खाया। सभी ने शराब पीकर जंगल की तरफ गए।
बताया जाता हैं कि जंगल में ही उनका झगड़ा हुआ और इसके बाद परस्पर दो गुटों में बंटे नक्सलियों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में गणेश लोहरा पर पांच लाख का इनाम था। बताया जा रहा है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता था, लेकिन इसके पहले ही मारा गया। उसकी पत्नी अनीता लोहरा पांकी की ताल पंचायत की मुखिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *