दिल्ली में दो बहनों की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली । दिल्ली के आरके पुरम में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29 ) के तौर पर हुई है। सुबह करीब 4:40 बजे मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैसों के लेनदेन को लेकर महिलाओं के भाई को मारने आए थे। लेकिन घर के बाहर ही दोनों बहनों को गोली मारकर फरार हो गए। साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि गोली लगने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *