भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख की ठगी…

रायपुर। राजधानी के  विधानसभा इलाके में रहने वाली एक महिला से घर में भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़िता महिला से आरोपी महिलाओं ने दो तोले का सोने का सिक्का मंगाया। उसे रखकर पूजा करने का झांसा दिया। सिक्का लेकर चली गई। पूजा के बाद भी महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई। महिला ने इसकी मोवा पंडरी थाने में शिकायत की। सात दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार विधानसभा इलाके में एस त्रिपाठी रहती हैं। उन्हें कैंसर हैं, इलाज चल रहा है। घर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

कुछ माह पहले उनकी पूजा नाम की महिला से दोस्ती हुई। वह उनके घर आने-जाने लगीं। इसी दौरान पूजा ने कहा कि वह हीलिंग कराती हैं। उसने त्रिपाठी की परेशानी सुनी। उनसे पूजा कराने के लिए कहा। उसने 21 हजार रुपए लिए। कुछ दिन बाद पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूप-प्रेत का साया है। इसलिए घर से बाधा नहीं जा रही है। उसने पूजा कराने के लिए 51 हजार रुपए लिए। फिर उसने त्रिपाठी को पितृ दोष बताया और पूजा के लिए दो तोला सोने का सिक्का मांगाया। उसने सिक्का लाकर दिया। पूजा के साथ एक और महिला आई थी। दोनों ने पूजा किया और चली गईं। दोनों सोने का सिक्का भी ले गईं। जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब त्रिपाठी को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *