चंबल में नहाने गए दो युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू जारी

 भिंड ।   फूफ थाना अंतर्गत सकराया गांव से गढ़ा घाट पर चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो युवक नदी में डूब गए। डूबे दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। दोस्तों को डूबता देख युवकों ने स्वजनों और फूफ थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश के लिए एसडीईआरएफ को बुलाया। टीम ने चंबल नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

फूफ थाना टीआइ प्रमोद साहू ने बताया कि बुधवार सुबह ग्राम सकराया से सात युवक बाइक से गढ़ा गांव में चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में जब सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक 19 वर्षीय विवेक शाक्य पुत्र सुरेंद्र शाक्य और विकास पुत्र रमेश निवासी सकराया गहरे पानी में चले गए। जिससे वह डूबने लगे। दोनों युवकों को नदी में डूबता हुआ देखकर दोस्त विमल प्रजापति, देवराज शाक्य, सचिन राठौर, आशीष शाक्य और छोटू धाकड़ ने दोेनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थानीय गोताखाेरों की मदद ली। साथ ही एसडीईआरएफ टीम सूचना दी। टीम करीब 11.45 बजे नदी पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *