अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिले सबसे ज्यादा पैसे, द हंड्रेड ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के 21 साल के ऑलराउंड जेम्स कोल्स ने धुरंधरों को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी कीमत में बिके। उन्हें लंदन स्पिरिट ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा।

एडेन मार्करम सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे बड़ी बोली साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम पर लगी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें दो लाख पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये में खरीदा। मार्करम आईपीएल के साथ ही साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में भी सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी के लिए ही खेलते हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद पर सनराइजर्स लीड्स ने 2.34 करोड़ की सबसे बड़ी बोली।

इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे और वेल्श फायर ने उन्हें 3.69 करोड़ रुपये में खरीदा। टॉम करन एमआई लंदन के लिए खेलेंगे। उनपर 3.20 करोड़ की बोली लगी। जो रूट 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वेल्श फायर ने उन्हें 2.95 करोड़ में खरीदा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *